Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मिशन मोड में कार्य करें पदाधिकारी : डीएम

जनवाद टाइम्स 24 September 2024
Bihar News-Officials should work in mission mode: DM  
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
सभी विभाग लंबित योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाएं

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि लंबित योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाएं और मिशन मोड में कार्य करें।वे आज समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक के तुरंत बाद सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दे रहे थे।उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया की छोटी योजनाएं दिसंबर तक और शेष कार्य 31 मार्च 2025 तक अवश्य पूर्ण कर लें।उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे म्यूटेशन, परिमार्जन, अभियान बसेरा, जमाबंदी और ई मापी के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाए। डीसीएलआर और एडीएम इसका मॉनिटरिंग करते रहे।

Bihar News-Officials should work in mission mode: DM

 
सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि वे डेंगू से बचाव के लिए सभी एहतियाती उपाय करें और इसका प्रचार प्रसार भी करें। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत सभी प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होना है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में भी खेल मैदान विकसित होंगे। जिला पदाधिकारी ने इसके लिए जमीन चिन्हित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में अवस्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तथा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रतिमाह निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। वहां पठन-पाठन एवं अन्य सुविधाओं का भी लगातार मॉनिटरिंग करें।उन्होंने कला संस्कृति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संचालन हेतु किराए के भवन के रेट निर्धारण अनुमंडल पदाधिकारी से निर्धारित करवाना सुनिश्चित करें।खनन और परिवहन प्राधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम योजनाबद्ध तरीके से करें।उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वाहनों के अधिहरण एवं नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाएं।Bihar News-Officials should work in mission mode: DM

 

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी के साथ कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Agra News किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी और स्वर्ण पदक
Next: Bihar News-कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव -2024 का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.