Agra News : सुविधा: अब क्यूआर कोड से करें रेल टिकट बुक,आगरा मंडल के टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रारंभ हुआ

Agra News: Facility: Now book railway tickets with QR code, online digital payment started at ticket counters of Agra division
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

*डिजिटल इंडिया के लिए रेलवे की पहल, टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैनिंग से भुगतान की मिलेगी सुविधा*

यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते रेल राजस्व में भी वृद्धि हो रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द के निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन भुगतान हेतु टिकट खिड़की पर 119 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं। जिससे यात्रियों द्वारा ऑनलाइन भुगतान कर यात्री अपना यात्रा टिकट आसानी से ले सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के कुशल दिशा निर्देशन में रेलवे स्टेशन बुकिंग खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान हेतु मंडल के 83 लोकेशनों पर डिजिटल भुगतान हेतु क्यूआर कोड कमिशनिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। रेलवे की इस नई व्यवस्था से लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर भी QR कोड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसमें पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे प्रमुख UPI मोड से भुगतान किया जा सकता है। आगरा मंडल के 83 रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़की जिसमे यूटीएस की 98 टिकट खिड़की, पीआएस की 10 टिकट खिड़की, यूटीएस कम पीआएस की 11 टिकट खिड़कियो पर कुल 119 क्यूआर डिवाइस लगाई गई हैं।

Agra News: Facility: Now book railway tickets with QR code, online digital payment started at ticket counters of Agra division
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा चालू कर दी गई है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आगरा मंडल मंडल के 83 रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़की पर 119 क्यूआर डिवाइस लगाई गई हैं, इन्हे मंडल सहित सभी रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। जिससे प्रतिदिन रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा में विस्तार हुआ है। अब यात्री रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगे क्यूआर डिवाइस द्वारा ऑनलाइन भुगतान कर अपना यात्रा टिकट बना सकेंगे। ताकि अधिकाधिक रेलयात्री इस सेवा का आसानी से उपयोग कर सकें।
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व में यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही मिलती थी, किंतु अब यह सुविधा टिकट खिड़की पर भी मिलने से डेली टिकट काउंटर पर जनरल टिकट लेने जा रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट से लोगों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलेगी। इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाले समय भी बचेगा। डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिलेगा, जो कि पूरी तरह से ट्रांसपरेंसी को भी बढ़ावा देगा।Agra News: Facility: Now book railway tickets with QR code, online digital payment started at ticket counters of Agra division

भारतीय रेलवे द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा मंडल के टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है।

Trending News