Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्यों को कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 21 June 2024
Bihar news: Complete the works on time by establishing coordination: District Magistrate.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में समन्वय एवं विकास से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में पश्चिम चम्पारण जिला में समन्वय एवं विकास से संबंधित विषयो की गहन समीक्षा की गयी। इस बैठक का संचालन उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा की गयी।Bihar news: Complete the works on time by establishing coordination: District Magistrate.

इस बैठक में मुख्यतः जिला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में बिहार सरकार की विकास योजनाओं अंतर्गत पंचायत भवन निर्माण, पंचायत सरकार भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना, इंदिरा आवास योजना, आइएचएचएल इंट्री योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना, गीला व सुखा कचड़ा निस्तारण योजना, मनरेगा योजना आदि योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में निर्माण कार्य हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना, गुणवतापूर्ण निर्माण कार्य, नियमानुसार ससमय भुगतान आदि विषयों पर चर्चा की गयी।

Bihar news: Complete the works on time by establishing coordination: District Magistrate.

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्य ससमय गुणवतापूर्ण कराने हेतु आ रही सभी बाधाओं की समस्या का समाधान प्रखंडों के पदाधिकारी, अभियंता व अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया एवं निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी वर्षा प्रारंभ होने के पहले आपस में समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करें। अपने कार्य में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। उन्होंने कहा कि स्वयं से समाधान नहीं होने की स्थिति में अपने वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में लाएं। जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि आप सभी पदाधिकारी निचले स्तर के पदाधिकारी हैं। आपके द्वारा किया गया कार्य ही जिलास्तर पर नजर आता है एवं जिला का प्रतिशत अन्य जिलों के मुकाबले नजर आती है। उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर को योजना अंतर्गत कार्य कराने के उपरांत यथाशीघ्र नियमानुसार मजदूरी का भुगतान करें। भुगतान न होने की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। मनरेगा योजना अंतर्गत दी गयी लक्ष्य के शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु शीघ्र कार्य कराएं। इसके लिए किये जा सकने वाले सभी उपायों को नियमपूर्वक अपनाएं।

उप विकास आयुक्त द्वारा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य कराने के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि बरसात शीघ्र आने वाली है। इसलिए समय रहते वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न करायें। इसके लिए जगह को चिन्हित करने आदि सभी कार्य शीघ्र करायें। सभी कार्य कराने हेतु एक दल का गठन करें एवं उन्हें अलग-अलग जगहों पर प्रतिनियुक्त कर कार्यभार सौंपे ताकि कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके। सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत कार्य शीघ करना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

मनरेगा योजना अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त कार्यो ंको शीघ्र ईमानदरी व पारदर्शिता से पूर्ण कराने का आदेश पदाधिकारी (पीओ) को दी गयी। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश भी दिया गया। विघ्न आने की स्थिति में वरीय पदाधिकरी के संज्ञान में लाने एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का परामर्श दिया गया।
उपस्थित सभी अभियंताओं को निर्माण कार्य पूर्ण करने, भूमि की उपलब्धता कार्य पूर्ण करने आदि कार्य हेतु सभी सक्षम पदाधिकारियों से सहयोग सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारी से नियमित रूप से स्वयं स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में उपस्थित पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए उत्साहित करने का कार्य किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र का कार्य ससमय पूर्ण करायेंगे।Bihar news: Complete the works on time by establishing coordination: District Magistrate.

इस समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, बेतिया, अरूण प्रकाश सहित भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भवन प्रमंडल, एलएईओ 1 एवं 2, लघु सिंचाई अभियंता गण, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलों के अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 18 वीं बोर्ड बैठक संपन्न
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति की मौत जांच में जुटी पुलिस।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.