Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को 450 क्वार्टर देसी शराब व 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब सहित किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 May 2020
IMG_20200501_223001
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा लॉकडाउन में अपमिश्रित अवैध शराब की तस्करी करने में जुटे चार तस्करों को थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई करते हुए दबोच लिया। इस दौरान उनका एक साथी चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दस लीटर कच्ची व 450 अबैध शराब के क्वार्टर सरकारी अस्पताल के पास बने मुर्गी फार्म के पास से बरामद किए और सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

IMG 20200501 223001

क्षेत्राधिकारी भरथना आलोक प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने गुरुवार की शाम क्षेत्र में अवैध शराब को तैयार कर उसकी बिक्री करने की सूचना मिलने पर कस्बा के सरकारी अस्पताल के पास बने मुर्गी फार्म के पास छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार लोगों को पुलिस ने दस पेटी देशी अबैध शराब जिसमें अलग-अलग ब्रांड के 280 क्र्वाटर व बिना रैपर के 180 क्वार्टर के साथ दस लीटर कट्टी में भरी अपमिश्रित शराब व अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने शराब का धंधा करने बाले दिलीप यादव उर्फ कल्लू, रजनीश कुमार निवासी उदयपुरकला ऊसराहार, अभिषेक कुमार निवासी खडसरिया थाना किशनी, आमीन निवासी ऊसराहार को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से अजय यादव निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना बिशुनगण जनपद कन्नौज कार से भाग जाने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया पकडे गए अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने मैनपुरी जनपद के कुशमरा निवासी गौरब यादव व रौमी का नाम भी बताया है। जिसकी सूचना किशनी थानाध्यक्ष को दी गई तो उन्होंने भी उक्त दोनो लोगो को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन दोनो के बिरूद्ध किशनी पुलिस ने भी अलग से मामला अपने थाने मे दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया क्षेत्र मे अबैध शराब बेचने वालों को लोगो की जान के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जाएगा। यह लोग इटावा मैनपुरी व कन्नौज जनपदो में शराब की सप्लाई कर रहे थे। फरार आरोपी की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में एसआई वीनेश जादौन, आबकारी निरीक्षक शिवानी चौहान व हमराह फोर्स शामिल रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News : पुलिस अभिरक्षा से फरार वाछिंत अभियुक्त मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार।
Next: Pratapgarh News : कोतवाली मांधाता क्षेत्र के भगवत गंज बाजार में अज्ञात चोरों के द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.