Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-समय पर पूर्व  करें बाढ़ की पूर्ण तैयारी 

जनवाद टाइम्स 13 June 2024
Bihar News- Make full preparations for flood well in advance
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन बंद, स्पष्टीकरण

प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज संभावित बाढ़ 2024 से पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में हुई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी बाढ़ पूर्व तैयारियां समय पर पूर्ण करें। इसमें कोताही न बरतें।
इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने और स्पष्टीकरण का निर्देश प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

Bihar News- Make full preparations for flood well in advance
बैठक में एसडीएम आपदा श्री अरुण कुमार सिंह ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया की बाढ़ प्रवण पंचायत और गांव के परिवारों की सूची को पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान हेतु आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड करवाएं। निदेश दिया गया कि वर्षा मापक यंत्रों की आवश्यकता अनुसार मरम्मती कर उन्हें चालू हालत में रखा जाए।
अनुसूचित जाति, जनजाति, निराश्रितों, दिव्यांगों, बीमार व्यक्तियों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं की सूची विशेष रूप से तैयार कर ली जाए। तटबंधों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मति कर ली जाए। उपलब्ध सभी सरकारी नावों की मरम्मति करवा ली जाए। पॉलिथीन सीट्स का आकलन कर ली जाए।
संभावित शरण स्थल की पहचान कर वहां पर जल, बिजली, टॉयलेट आदि की व्यवस्था पहले ही देख की जाए। आवश्यक दवाओं का आकलन एवं भंडारण का भी निर्देश दिया गया। बड़े शरण स्थल के लिए मेडिकल कैंप तथा शेष शरण स्थलों के लिए मोबाइल मेडिकल टीम गठित करने का निर्देश दिया गया।

Bihar News- Make full preparations for flood well in advance

पशु आश्रय स्थल के साथ-साथ पशु चारा की उपलब्धता और आवश्यकता का भी आकलन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एसडीएम,हाजीपुर,कई विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 15 जून को
Next: Agra News : पांच दिवसीय विशाल अयोध्या यात्रा का शुक्रवार को आगरा में होगा भव्य स्वागत, तैयारियों को दिया गया अंतिम स्वरूप

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.