Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मजदूर दिवस विशेषांक : एक मेहनतकश मुझे स्वाभिमान सीखा गया

जनवाद टाइम्स 1 May 2020
IMG_20200501_162131
Share News
       

जया मोहन : प्रयागराज

1मई मज़दूर दिवस पर

श्रम देवता
श्रमिक श्रम का देवता हैं
अपने वरद हस्त से हमे 
अनुग्रहित करता है
बड़ी बड़ी अट्टालिकाओं का
निर्माण करता है
देवताओ के धाम उनके विग्रहों को बनाता है
बन जाने पर इस देवता को
यह समाज क्या देता है
बनी हुई छत से निकाल दिया जाता है
मंदिर प्रवेश पर भी रोक दिया जाता है
कोई उसके उपकार को नही चुकाता है
उसे मजदूर मजदूर पुकारता है हेय दृष्टि से देखता है
सोचो अगर उसने अपना श्रम दान नही किया होता तो ये मका मंदिर बना होता
काम कोई छोटा हो या बड़ा
उसके बिना पूरा नही होता
उसके बिना जीवन अधूरा होता
मज़दूर दिवस के अवसर पर
आज हम संकल्प करें
श्रम देवता को मन से नमन
करे

2.  सभी को चाहिए रोटी
बगीचे की सफाई करने को
मैंने मज़दूर बुलवाया
वो एक व्रद्ध मज़दूर को पकड़ लाया
उसे देखते ही मुझे गुस्सा आया
मैने डांटते हुए कहा
तू ये किसे पकड़ लाया
अरे ये ठीक से खड़ा तो हो नही सकता
काम क्या कर पायेगा
बिना काम के ही पूरी मज़दूरी बनाएगा
मज़दूर हाथ जोड़ बोला
मुझे मना करोगी
तो क्या कमाऊँगा
भूखे पेट की आग कैसे बुझाऊगा
तन बूढा हो या जवान बेटी
सभी को चाहिए रोटी
बाबा तुम्हे खाली हाथ न जाने दूगीं
बिना काम के ही पूरी
मजूरी दूगीं
आप दान दे कर दानवीर
कहलाएगी
एक मेहनतकश को
भिखमंगा बनाएगी
यह कह वह चला गया
मेरे अहम को थप्पड़ जड़ गया
मेरा मन श्रद्धा से उसके
आगे झुक गया
एक मेहनतकश मुझे
स्वाभिमान सीखा गया।

जया मोहन:  प्रयागराज

Post navigation

Previous: यूपी के 19 जिले रेड जोन में, जानें ऑरेंज और ग्रीन जोन में हैं कौन से शहर
Next: Etawah News : भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटा राशन-मास्क और सेनेटाइजर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.