Prayagraj News : 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले स्वीप कार्यक्रम का विवरण

Prayagraj News : 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले स्वीप कार्यक्रम का विवरण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

1-सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप, प्रयागराज के नेतृत्व में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मंडलायुक्त महोदय, प्रयागराज मंडल ,जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी महोदय/ नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे समय प्रातः 9:00 बजे
2-समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनपद मुख्यालय पर मतदाता गोष्ठी एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम
3-महिला कल्याण विभाग प्रयागराज के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय पर मतदान जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे ।

Prayagraj News : 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले स्वीप कार्यक्रम का विवरण
4-स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हण्डिया एवं संबंधित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण के साथ-साथ ओपीडी पर्चियों पर “आपका मतदान लोकतंत्र की जान आपका मतदान प्रयागराज की शान” की मोहर लगवाना ,बैनर व होर्डिंग लगवाना तथा संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत दस्तक अभियान के दौरान घर-घर मतदान करने हेतु प्रचार प्रचार करना प्रातः 9:30 बजे।
5-पंचायती राज विभाग के द्वारा हंडिया विकासखंड के बरौत में प्रातः 11:00 बजे चौपाल एवं प्रभात फेरी का आयोजन ,तथा सहसों ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बाइक रैली का आयोजन प्रातः 11:00 बजे।
6-बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा विकास भवन से जिला पंचायत सभागार तक मतदाता जागरूकता पदयात्रा, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा प्रातः 10:00 बजे।
7-बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो में मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रातः 8:00 बजे।
8-क्षेत्रीय अभिलेखागार ( संस्कृति विभाग)प्रयागराज के द्वारा राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय अल्लापुर प्रयागराज में स्थानीय कवियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।
9-जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के द्वारा धनपुर एवं मेजा ब्लॉक में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन
10-जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा विकासखंड चाका पर उचित दर विक्रेताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।
11-प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया)विश्वविद्यालय प्रयागराज के सौजन्य से श्री कृष्णा महिला महाविद्यालय फिरोजपुर प्रयागराज में प्रातः 11:30 बजे से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ
12-जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रातः 09 बजेPrayagraj News : 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले स्वीप कार्यक्रम का विवरण

Trending News