रिपोर्ट विजय कुमार
मुख्य कोषाधिकारी, कलेक्ट्रेट कोषागार श्री प्रत्यूष कुमार ने बताया है कि निर्वाचन व्यय के सम्बंध में भ्रष्ट आचरण की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिसका नम्बर-0532-2990390, 0532-2990391, 0532-2990392 है। यदि कोई व्यक्ति लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए निर्वाचन व्यय के सम्बंध में भ्रष्ट आचरण से सम्बंधित कोई शिकायत या सूचना प्रेषित करना चाहता है, तो वह उपरोक्त दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है।