संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर ।
लोक सभा आम चु नाव, 2024 के मद्देनजर 21-हाजीपुर (अ०जा०) संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक हाजीपुर आ चुके हैं। श्री आशुतोष ए.टी. पेडनेकर हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक हैं। श्री वासन विद्यासागर नायडू पुलिस पर्यवेक्षक हैं। व्यय प्रेक्षक श्री रमेश एम हैं। इन तीनों आब्जर्वर का आगमन जिला मुख्यालय हाजीपुर में हो चुका है।
सामान्य प्रेक्षक श्री आशुतोष ए० टी० पेडनेकर का आवासन जिला अतिथि गृह प्रथम तल, कमरा सख्या-01 में है। उनके मिलने का समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक है। उनसे 9414515477, 9430014253 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं पुलिस प्रेक्षक श्री वासन विद्यासागर नायडू का आवासन जिला अतिथि गृह प्रथम तल, कमरा संख्या-06 में है। उनसे 8125497603, 9430013471 पर संपर्क किया जा सकता है। वे मिलने हेतु जिला अतिथि गृह, हाजीपुर में सुबह 10 से 11 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे। जबकि व्यय प्रेक्षक श्री रमेश एम का आवासन जिला अतिथि गृह के प्रथम तल, कमरा संख्या -4 में है।

उनसे 9943296442, 9430014193 पर संपर्क किया जा सकता है। उनसे मिलने का स्थान व समय जिला अतिथि गृह हाजीपुर में सुबह 10 से 11 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे।