अम्बेडकर नगर न्यूज-जहांगीरगंज नगर पंचायत में स्थित अवैध निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा 

Ambedkar Nagar News- Health department tightens its grip on illegal private hospitals located in Jahangirganj Nagar Panchayat
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल
दो निजी अस्पतालों के अवैध पाए जाने पर जहांँगीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनपद- अम्बेडकर नगर में स्थित नगर पंचायत- जहांँगीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों के संचालन पर स्वास्थ्य महकमे ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज अवैध अस्पतालों के संचालन की जांँच करने पहुंँचे डिप्टी सी.एम.ओ. डॉ0आशुतोष, डॉ0 संजय वर्मा, जहांँगीरगंज चिकित्सा अधीक्षक उदयचंद यादव एवं उनकी टीम को माडरमऊ रोड पर स्थित अमन हॉस्पिटल एवं विकास ऑर्थो सेन्टर नाम के दो अस्पताल अवैध मिले।

Ambedkar Nagar News- Health department tightens its grip on illegal private hospitals located in Jahangirganj Nagar Panchayatअमन हॉस्पिटल में भर्ती किए हुए कई मरीज एवं उनके तीमारदार मिले जबकि अस्पताल में एक भी चिकित्सक या अन्य स्टाफ नहीं पाया गया। भर्ती मरीजों ने जांँच की पूछताछ में जिस पति पत्नी को चिकित्सक बताया वह अस्पताल का पंजीकरण एवं अन्य जरूरी कागजात नहीं दिखा पाए। इसी के ठीक बगल विकास ऑर्थो सेंटर पर कोई भी भर्ती किया हुआ मरीज नहीं मिला। बताया गया है कि अमन हॉस्पिटल पर जाँच टीम के पहुंँचने के दौरान ही मौजूद डॉ0 एवं उनके स्टाफ अस्पताल का शटर गिराकर फरार हो गए। बाद में अस्पताल के अंदर रहे एक जिम्मेदार के जरिए अस्पताल को खुलवाकर जांँच की गयी तो यहाँ भी जांँच अधिकारियों को अस्पताल पंजीकरण से लेकर कोई अन्य लीगल कागजात प्राप्त नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में जांँच टीम द्वारा दोनों निजी अस्पतालों को तात्कालिक रूप से अवैध करार करते हुए सीज कर दिया गया।इस संदर्भ में सीएचसी जहांँगीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक उदयचंद यादव मौके पर मौजूद रहे । जहांँगीरगंज थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव को तहरीर देकर अवैध चिकित्सालय का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की ।Ambedkar Nagar News- Health department tightens its grip on illegal private hospitals located in Jahangirganj Nagar Panchayat

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसके बाद टीम द्वारा राजेसुल्तानपुर रोड पर स्थित एक अन्य निजी चिकित्सालय की भी जांँच की गयी लेकिन इसमें कार्रवाई के लिए कोई खास खामियांँ नहीं मिली।

Trending News