Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ संजय जायसवाल का जनसंपर्क अभियान शुरू

जनवाद टाइम्स 3 May 2024
Bihar News BJP candidate from West Champaran parliamentary constituency Dr Sanjay Jaiswal's public relations campaign begins
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आगामी 25 मई को आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद व एनडीए प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल का चुनाव प्रचार चरम पर है. सुबह से लेकर शाम तक उनका जनसंपर्क अभियान लगातार चल रहा है. इसी क्रम में उन्होंने आज क्षेत्र के बलुआ, जीतना, झाजरा, सठौरा, घोंगिया, बिजबनी, कोइरगांव, अठमुहान व जगीराहा सहीत अनेकों गांवों का दौरा कर लोगों से जीत का आशीर्वाद माँगा।Bihar News BJP candidate from West Champaran parliamentary constituency Dr Sanjay Jaiswal's public relations campaign begins

लोगों से मिल रहे समर्थन से गदगद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि चंपारण के लोग अपनी राजनीतिक समझ और सूझ-बुझ के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अच्छे से पता है कि यह चुनाव सिर्फ दो पार्टीयों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है. इसमें एक तरफ देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी की गारंटी है, दूसरी तरफ परिवार की जमींदारी बचाने की कवायद चल रही है. हम जहां देश को समृद्ध बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ युवराजों की राजनीतिक दुकानदारी जमाने का सपना देख रहे लोग हैं. चंपारण की जनता इस बात को अच्छे से समझती है, यही वजह है कि चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पूरे उत्साह के साथ घरों से बाहर निकल अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।Bihar News BJP candidate from West Champaran parliamentary constituency Dr Sanjay Jaiswal's public relations campaign begins

उन्होंने कहा कि चंपारण की जनता भूली नहीं है कि राजद-कांग्रेस के राज ने हमारे क्षेत्र की कैसी दुर्गति बनायी हुई थी. उनके कुशासन ने महर्षि वाल्मीकि और महात्मा गांधी के नाम से पहचाने जाने वाले हमारे क्षेत्र को ‘मिनी चंबल’ के नाम से प्रसिद्ध कर दिया था. उस समय लोगों को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ता था. लेकिन एनडीए सरकार ने पूरे दृश्य को बदल डाला और आज चंपारण के हर गांव विकास की रौशनी से जगमगा रहा है. यहां के लोग जान चुके हैं विकास का मतलब एनडीए ही है.

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज जहांगीरगंज नगर पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली का भव्य आयोजन 
Next: Bihar news बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बागी उम्मीदवार दीपक यादव ने राजद से किया नामांकन दाखिल

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.