Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 18 November 2023
Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी, कुम्भ मेला श्री विजय किरन आनन्द ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सडकों के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें कटका तिराहा (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैण्ड तिराहा, झूंसी, लोटस हास्पिटल से कटका रोड, झूंसी लेप्रोसी क्रासिंग से नैनी रेलवे स्टेशन, एडीए कालोनी से अरैल घाट रोड नैनी तथा अरैल बंध रोड नये यमुना ब्रिज से डी०पी०एस० स्कूल सम्मिलित हैं।IMG 20231118 WA0079

कटका तिराहा (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैण्ड तिराहा, झूंसी रोड के निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण का कार्य असंतोषजनक पाया गया जिस पर मेलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए वहां के रोड की सैम्पलिंग थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य को सड़कों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य के साथ साथ ही कराने के भी निर्देश दिए हैं।IMG 20231118 WA0076

विकास प्राधिकरण द्वारा 40 सड़कों पर चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें से 22 सड़कों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है और शेष 18 सड़कों पर कार्य 15 दिसम्बर तक चालू हो जाएगा। यदि यह कार्य इस समय सीमा के अन्तर्गत प्रारम्भ नहीं होते हैं तो संबंधित अभियन्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मेलाधिकारी ने सभी कार्यों को डी०पी०आर० के मानक के अनुसार कराने तथा टीपीआईए द्वारा इनकी डेली सैम्पलिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

तत्पश्चात उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रयागराज में पर्यटकों को बढ़ाने एवं यहां आने वाले पर्यटकों की मानसिकता को और बेहतर तरीके से समझने के दृष्टिगत मेलाधिकारी ने एम0एन0एन0आई०टी से टूरिस्ट प्रोफाइलिंग एवं सेंटीमेंट एनालसिस स्टडी कराने के भी निर्देश दिए हैं जिसके अन्तर्गत एक पर्यटक की अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। इससे पर्यटन स्थलों के विकास में सहायता मिलेगी।

डिजिटल म्यूजियम के प्रारूप पर चर्चा करते हुए उसमें पार्किंग स्थल, गेस्ट हाउस, फूड प्लाजा कल्चरल हाट जिसके अन्तर्गत देश के विभिन्न स्थानों से आये व्यक्ति अपना स्टाल लगा सकेंगे तथा डिजिटल गैलरी को विकसित करने का सुझाव दिया गया। इसे अब अनुमोदन हेतु मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही शहर के कुछ प्रमुख स्थलों जिसमें म्योहाल, पब्लिक लाइब्रेरी, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, हाईकोर्ट पत्थर गिरजा घर तथा शास्त्री ब्रिज पर फसाड लाइटिंग लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया

पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप निदेशक, पर्यटन द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु आबद्ध कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट कारपोरेशन एवं पर्यटन निगम द्वारा अभी तक किए गए सभी कार्यों का पिक्चर एवं पर्टचार्ट सहित प्रजटेशन करने के निर्देश दिए।

मेला प्राधिकरण कार्यालय में दिनांक 18.11.2023 शनिवार को प्रथम चरण में मेला क्षेत्र से सटे 41 वार्डो के सभासदों के साथ समन्वय बैठक दोपहर 01.00 बजे रखी गयी है। द्वितीय चरण में शेष वार्डों के सभासदों से समन्वय बैठक अगामी सप्ताह में की जाएगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन
Next: Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र के विकास की हम देंगे गारंटी, आप लें योजनाओं में गुणवत्ता की जिम्मेदारी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.