संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर।बिदुपुर। सिग्रीवाल को साजिश के तहत बनियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर फंसाने को लेकर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर बाजार गांधी चौक पर भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं शंभू राय के संचालन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुंका।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध राज्य है। बिहार माता सीता की जन्मस्थली, महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली,जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि तथा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली के साथ साथ नालंदा का प्राचीन गौरव विश्व में ज्ञान की केन्द्र बिन्दु के रूप में विश्व विख्यात रही है लेकिन वर्तमान परिदृश्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासनिक अराजकता वाली सरकार पंगु हो कर बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार देने में फिसड्डी साबित हो रही है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थी को व्याप्त भ्रष्टाचार से दो चार होना पड़ रहा है।
कार्यक्रम के उपरान्त महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिदुपुर को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी मंडल निवर्तमान अध्यक्ष संदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर जिला मंत्री किसान मोर्चा आमोद कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाहा, चंद्रकांत भास्कर, बृजमोहन कुमार, डॉ राज कुमार प्रधान, दिलीप कुमार सिंह,गोरख नाथ साह,प्रो मुकेश कुमार सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, शैलेश कुमार सिंह, रोहन कुमार, राहुल कुमार, गुरु प्रसाद, अमरजीत कुमार, सुधीर कुमार, डॉ संजीव कुमार, अर्जुन राय, गंगाधर शर्मा, शिव शंकर पासवान, हरिन्द्र पासवान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।