संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर। एसोशिएशन के तत्वावधान मे आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं माननीय विधायक वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस चैंपियनशिप में अंडर 7,9,13 & 19 boys and girls तथा सीनियर ग्रुप के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक ने चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों और इसके आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक ने खुद चेस खेला और नन्हे बच्चों का खेल देखकर उन्हें उत्साहित किया।