Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–अखिल भारतीय किसान महासभा वैशाली प्रखंड का दूसरा सम्मेलन रहीमपुर पंचायत भवन में हुआ

जनवाद टाइम्स 12 September 2023
Bihar News--The second conference of All India Kisan Mahasabha Vaishali Block was held in Rahimpur Panchayat Bhawan.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।पूर्व मुखिया रामचंद्र राय और श्याम कुमार के संयुक्त अध्यक्षता एवं किसान नेता तथा संस्कृति कर्मी विजय महाराज के संचालन में संपन्न हुई, सम्मेलन शुरू होने से पहले किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष और भाकपा माले राज्यकमेटी सदस्य विशेश्वर प्रसाद यादव ने झंडा तोलन किया और शहीदों एवं दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई कामरेड विजय महाराज ने शाहिद गान प्रस्तुत किया , सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कामरेड विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की मोदी की सरकार वादा खिलाफी करने वाली सरकार है, 13 महीना केकिसान आंदोलन के साथ लिखित समझौता से भी यह सरकार भाग रही है।

IMG 20230912 WA0151कॉर्पोरेट घरानों का लाखों करोड़ रूपया का कर्ज राइट ऑफ करने वाली यह सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है, स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसा के आधार पर लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य निर्धारित कर किसानों के सभी फसलों के खरीद की गारंटी के लिए कानून नहीं बना रही है, इस सरकार ने आत्महत्या करने वाले किसानों का रिकॉर्ड रखना भी छोड़ दिया है, कॉर्पोरेट घरानों को औने पौनेमें किसानों से जमीन हड़प्पकर देने वाली मोदी की सरकार आवास बनाने के लिए गरीबों को जमीन नहीं दे रही है, अब तो मोदी की सरकार ने संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर संघर्ष करने के अधिकार, वोट देने के अधिकार से भी वंचित करने का प्रयास शुरू कर दिया है ।

Bihar News--The second conference of All India Kisan Mahasabha Vaishali Block was held in Rahimpur Panchayat Bhawan.

देश के इतिहास को भी बदला जा रहा है, पाठ्यक्रमों को भी बदला जा रहा है, किसानों मजदूरों के उपयोग में आने वाली तमाम वस्तुओं पर टैक्स लगाकर महंगा कर दिया गया है, कृषि लागत सामग्रियों का कीमत काफी बढ़कर खेती को महंगा कर दिया गया है, किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा करने वाली सरकार खर्च को ही चार-पांच गुना ज्यादा बढ़ा दिया, जिसके कारण खेती और भी घाटे का सौदा बन गया, दो-चार बीघा जमीन रखने वाले छोटे किसान भी अपनी जमीन टिकापटा बटाई पर देकर खेती सेपलायन कर रहे हैं, 60 से 70% खेती बटाई पर होती है, लेकिन इन बटाईदार किसानों को कोई सरकारी सुविधा नहीं दिया जाता, श्री यादव ने कहा कि किसान सम्मन निधि योजना की राशि बढ़ाकर साल में एक लाख किया जाना चाहिए और बटाईदार किसान को भी किसान सम्मन निधि की राशि दिया जाना चाहिए, उलटे भारत सरकार ने जिनके नाम पर मालगुजारी रसीद कटता है उन्हीं को यह लाभ देने का निर्णय लिया है, जबकि सच्चाई है की 90% किसानोकी जमीन का मालगुजारी रसीद उनके मर चुके बाप दादोंके नाम पर हीं कटता है, किसान सम्मन निधि योजना में संख्या घटाने के लिए सरकार ऐसा निर्णय लिया है, किसान विरोधी इस केंद्र सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत है, सम्मेलन में उपस्थित युवाओं की भारी संख्या का उन्होंने अभिनंदन किया, सम्मेलन को किसान महासभा के जिला सचिव गोपाल पासवान, वैशाली प्रखंडप्रभारी रामपारस भारती, निर्माण मजदूरों के नेता भरत पासवान, सहित करीब 35 किसानों ने जिसमें अधिकांश युवा थे संबोधित किया, अंत में सर्व सम्मति से रहीमपुर के पूर्व मुखिया रामचंद्र राय प्रखंड अध्यक्ष, श्याम कुमार उपाध्यक्ष, बसंत कुमार सचिव, भरत प्रसाद चौधरी, सह सचिव, चुने गए, कार्यकारिणी में लक्ष्मण कुमार, श्रीनिवास कुमार, प्रमोद कुमार, लाल देव राय, रंजीत कुमार, चुने गए, वैशाली प्रखंड प्रभारी राम पारस भारती जिला कमेटी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, उन्होंने पूरे जनवादी माहौल में चुनाव संपन्न कराया, इस प्रखंड सम्मेलन में वैशाली प्रखंड के 10 पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए और कमेटी में सभी पंचायत से कार्यकर्ताओं का चुनाव भी किया गया  ।

 

Post navigation

Previous: Bihar News-शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य नगर परिषद हाजीपुर के सभागार में सफलतापूर्वक किया जा रहा है
Next: Bihar News–खनन विभाग QRT पुलिस बल क साथ करवाई मे, अवैध बालु लोड 3 ट्रक, 1 ट्रेक्टर जब्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.