अम्बेडकर नगर न्यूज  : लगभग दो माह से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी फरियादी परेशान

अम्बेडकर नगर न्यूज  : लगभग दो माह से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी फरियादी परेशान
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जनपद आलापुर तहसील के तहसीलदार की कुर्सी लगभग दो माह से खाली पड़ी है तहसीलदार की अनुपस्थित में तहसील का कार्य रामभरोसे चल रहा है। आलापुर तहसील में विगत 1 जुलाई से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी है किसी तहसीलदार की तैनाती नहीं हो सकी जिससे नायब तहसीलदार के भरोसे तहसील चल रही है ।अम्बेडकर नगर न्यूज  : लगभग दो माह से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी फरियादी परेशान

जिससे निर्विवाद पत्रावलियां भी न्यायालय में लम्बित है।फरियादियों के न्यायालय में चल रहे मुकदमें आदि देखने जा रहे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है । सूबे की योगी सरकार द्वारा हर तहसील में सभी अधिकारियों को जनता दर्शन के रूप में प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक बैठने के लिए निर्देश जारी हैं फिर भी उक्त तहसील में फरियादियों की कतार लगती है। तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी है यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि लगभग 2 महीने बीतने को है फिर भी अब तक किसी तहसीलदार की तैनाती क्यों नहीं हो सकी।

अम्बेडकर नगर न्यूज  : लगभग दो माह से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी फरियादी परेशान

राम भरोसे चल रही तहसील के कार्य से फरियादी किसान न्यायिक कार्य के लिए जाने वाले लोग उमस भरी गर्मी बूदाबादी आदि में परेशानियों का सामना करते हुए पहुंचते हैं पर तहसीलदार की कुर्सी खाली देख निराशा हाथ लगती है ।

Trending News