Bihar News बेहतर पढ़ाई व्यवस्था से सक्षम व जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे शांति कन्या जैसे सरकारी स्कूल:गरिमा

Bihar News बेहतर पढ़ाई व्यवस्था से सक्षम व जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे शांति कन्या जैसे सरकारी स्कूल:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था में बुनियादी सुधार होता दिखने लगा है। नगर शांति कन्या, आदर्श विपिन और सर्वोदय मध्य विद्यालय जैसे नगर के दर्जनाधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों का बौधिक विकास महंगे निजी विद्यालयों से कम होता नहीं दिख रहा है। वे नगर के कोतवाली चौक के समीप अवस्थित शांति कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को अपराह्न पुस्तकालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहीं थीं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के दिशा निर्देशन में काम कर रहे डीईओ रजनीकांत प्रवीण व उनकी टीम के कार्यों की खुलकर सराहना की। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि शिक्षा में सुधार के जारी प्रयास से जिले की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सीमित संसाधन और कम सुविधा के बावजूद बेहतर और रचनात्मक बदलाव दिखने लगा है। इसके बाद महापौर ने खुद से अनेक वर्ग कक्षों में जाकर स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सबको खुद शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण और परिश्रम से पढ़ना है।

IMG 20230820 WA0178महापौर ने यह भी कहा कि विद्यालय की शिक्षिकाओं के परिश्रम की वजह से हमारी छात्राओं में रचनात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू सिन्हा ने महापौर का विद्यालय परिवार की ओर से पुरजोर स्वागत करते हुए विद्यालय की जरूरी समस्याओं से अवगत कराया। वही सदर अंचल की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) व आदर्श विपिन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने महापौर के आदर्श व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। आयोजन में नगर निगम की उपमेयर गायत्री देवी की भी उपस्थित रहीं।

Bihar News बेहतर पढ़ाई व्यवस्था से सक्षम व जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे शांति कन्या जैसे सरकारी स्कूल:गरिमावही विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिला शिक्षा कार्यालय की विभागीय जांच पदाधिकारी अल्का शर्मा के साथ शिक्षिका रोजलीन बेंजामिन, नैनसी अगापित, ममता राम, शाहजहा खातून एवं शिक्षक सुनील कुमार प्रसाद, राजीव कुमार पाठक द्वारा भी आयोजन में अपनी रचनात्मक भागीदारी प्रस्तुत की गई।

Trending News