Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : आग से गेहूं की पांच बीघा पकी फसल राख
  • Breaking News

Etawah News : आग से गेहूं की पांच बीघा पकी फसल राख

जनवाद टाइम्स 10 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200410_223012

 

संवाददाता दिलीप कुमार : थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग ऊमरसेंडा में अचानक एक किसान के खेत में रखी गेंहू की पकी फसल में आग लगने से पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व गांव वालों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर पहुंचे राजस्व अधिकारियों ने फसल नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया।

IMG 20200410 223012

शाम करीब छह बजे भरथना तहसील क्षेत्र के गांव नगला बाग ऊमरसेंडा में रहने वाले रिटायर्ड फौजी रघुपाल सिंह यादव के दस बीघा नम्बर में पकी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते कई बीघा में फैल गई। जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारी गांव वालों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक इस अग्निकांड की बजह से रघुपाल की पाँच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गयी। आग की जानकारी होने पर थाना पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। गांव वालों ने बताया कि गांव नगरिया यादवान के प्रताप सिंह व राम अवतार सिंह तथा अशर्फी लाल के खेतों के पास कुछ लोग पूजा स्थल पर अगरबत्ती जलाकर गए थे। जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। वहीं अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने किसान की जली फसल का आंकलन कर पीड़ितों को सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : अस्पताल परिसर में सीवर का गंदा पानी देख भड़के जेडी
Next: Etawah News : सीएमओ कार्यालय में हो रही डॉक्टरों व स्टॉफ की थर्मल स्क्रीनिंग

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d