Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : अस्पताल परिसर में सीवर का गंदा पानी देख भड़के जेडी

जनवाद टाइम्स 10 April 2020
IMG_20200410_223033
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा :  जिला अस्पताल परिसर में बह रहे सीवर के गंदे पानी को देखकर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डा.करन सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनएस तोमर को फोन पर निर्देश देते हुए दो दिनों में इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बनाए गए 40 बैड के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

IMG 20200410 223033good

जेडी डा.करन सिंह शुक्रवार को जब जिला अस्पताल पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने कोरोना डिस इंफेक्शनल टनल को देखा और उसमें सैनेटाइज होने के बाद ही वह आगे बढ़े। जब वह महिला अस्पताल के पास पहुंचे तो यहां पर पूरे परिसर में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ था। लोगों ने बताया कि काफी दिनों से यह समस्या है जिससे अस्पताल आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सीएमओ को फोन पर इस व्यवस्था को दो दिनों में सुधारने के निर्देश दिए। बाद में वह आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने महिला अस्पताल के सीएमएस डा.अशोक जाटव से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की और निर्देश दिए कि अस्पताल स्टॉफ व वार्ड में भर्ती होने वाले संदिग्ध मरीजों के आने जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं।
उन्होंने पीपीई किट का डेमो भी देखा। इसके बाद उन्होंने जसवंतनगर सीएचसी पर बनाए गए कोरोना एल-1 आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल में कानपुर के सिरसौल, कन्नौज के तिर्वा, इटावा के जसवंतनगर के अलावा औरैया व फर्रुखाबाद में सीएचसी पर एल-1 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सिरसौल में वार्ड फुल होने के बाद कोरोना पॉजीटिव मरीजों को तिर्वा, जसवंतनगर व अन्य स्थानों पर भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी पर बने वार्डा में व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं। स्टॉफ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरीजों का इलाज करें।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : अगर लॉकडाउन बढ़ा तो फिर से खातों में डालेगी योगी सरकार एक-एक हजार रुपये
Next: Etawah News : आग से गेहूं की पांच बीघा पकी फसल राख

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.