Etawah News: यूपी में लॉ एंड ऑर्डर हुआ खत्म, नेताओं पर गोलियां और अदालत में हो रही हत्याएं : शिवपाल यादव

Etawah News: Law and order is over in UP, leaders are being shot and murders are happening in court: Shivpal Yadav

Etawah News: Law and order is over in UP, leaders are being shot and murders are happening in court: Shivpal Yadav

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे जहाँ उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Etawah News: यूपी में लॉ एंड ऑर्डर हुआ खत्म, नेताओं पर गोलियां और अदालत में हो रही हत्याएं : शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज है नहीं, जो भी अपराधी हैं उनके हौसले बड़े हुए हैं। सरकार झूठा ढिंढोरा कानून व्यवस्था का पीट रही है। जब थानों में पुलिस सुरक्षा में अदालतों में हत्याएं हो जाएं। तो लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज उत्तर प्रदेश में बची नहीं है। उन्होंने कहा जब चुनाव आते हैं। तो भारतीय जनता पार्टी के लोग इसी तरीके से मुद्दे ढूंढते हैं। इसी तरीके से प्रचार करेंगे, लेकिन करेंगे कुछ नहीं। न कुछ करना है ना हो पाएगा। इस तरीके की बातें सामने लाएंगे। चुनाव का समय आ रहा है तो इस तरीके की बातें उठेंगे। भाजपा के लोग ऐसे मुद्दे उठाएंगे। उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को परेशान कर दिया है। भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई है। इस पर बात नही करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भी भाषा बोल रहे हैं। इसी गुंडई में संलिप्त रहे हैं। इसीलिए इस तरीके की भाषा बोलते हैं। विकास कर नहीं रहे हैं विभाग में कुछ काम हो नही रहे हैं। सिर्फ इसी तरीके से बयान बाजी करते हैं। यह बड़बोले मंत्री हैं।

Trending News