Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News खाद्य संरक्षण के अधिकारी ने कुबेर स्वीट्स का किया औचक जाँच

जनवाद टाइम्स 28 June 2023
Bihar News खाद्य संरक्षण के अधिकारी ने कुबेर स्वीट्स का किया औचक जाँच
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के खिरियाघाट के समीप स्थित कुबेर स्वीट्स का औचक जांच खाद्य संरक्षण के अधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने किया। मिठाई दुकान में रखे गए मिठाईयों के संबंध में कुबेर स्वीट्स के संचालक राकेश कुमार से उसके बनाने व क्वालिटी की विस्तृत जानकारी ली।IMG 20230627 WA0114

खाद्य संरक्षण के अधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने मिठाईयों की शुद्धता और क्वालिटी पर संतोष प्रकट किया, परन्तु उसकी प्रयोगशाला जांच के लिए कई मिठाईयों में से सैम्पल लेकर उसे सील किया। जांच के क्रम में “फूड लाइसेंस” की मांग की, जिसे संचालक राकेश कुमार द्वारा तक्ष्ण प्रस्तुत किया गया। स्वीट्स की दुकान की सफाई ठीक थी, फिर भी उन्होंने खाद्य सामाग्री होने के कारण अन्य सफाई व रख रखाव को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही मिठाईयों के आगे बनाने की तिथि और उसके गुणवत्ता की तिथि लिखे जाने का भी निर्देश दिया।

मिठाई और अन्य सामग्रियों पर उन्होंने संतोष प्रकट करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह औचक जांच विभिन्न जगहों पर की जा रही है और खाद्य पदार्थों की सैम्पल लेकर उसकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का किसी भी हालत में छूट नहीं दी जाएगी। शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकान की जांच की जाएगी। यदि कोई भी मिलावट या अशुद्धता पाई जाएगी तो निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी।Bihar News खाद्य संरक्षण के अधिकारी ने कुबेर स्वीट्स का किया औचक जाँच

कुबेर स्वीट्स के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि मेरे यहां सभी शुद्ध और स्वच्छतापूर्ण तरीकों से मिठाई बनाई जाती है। भले ही मिठाई के ग्राहक वापस चले जाए पर क्वालिटी से समझौता नहीं किया जाता है। ग्राहकों की संतुष्टि ही मेरी विशेष सफलता है। जांच अधिकारी आए थे और जांच में जो कागजात मांगा मैंने उसे दिखा दिया। उन्होंने मिठाई पर संतोष व्यक्त किया है। फिर भी वो जांच के लिए मिठाईयों का सैम्पल ले गए हैं। मुझे खुशी है कि मेरी मिठाईयों में कोई अशुद्धता नहीं है और जांच अधिकारी भी संतुष्ट हुए हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News सतत जीविकोपार्जन योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने की करें कार्रवाई : जिलाधिकारी
Next: Bihar News प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाएं ईद-उल-अजहा का त्योहार : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.