Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : प्राइवेट बस यात्रियों को दबंग बस चालक व साथियों ने पीटा

जनवाद टाइम्स इटावा 25 June 2023
Etawah News: Dominant bus driver and colleagues beat up private bus passengers

Etawah News: Dominant bus driver and colleagues beat up private bus passengers

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सिविल लाइन इलाके के ईदगाह के पास हमीरपुर के राठ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस के चालक और अन्य लोगों ने बस यात्रियों के साथ मारपीट की। हमीरपुर जिले की पनवाड़ी से सभी मजदूर राठ होते हुए दिल्ली जा रहे थे। जिस बस के जरिए दिल्ली जाना तय हुआ था, उसका औरैया और उरई के बीच डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। देर होने पर बस सवार मजदूरों की ओर से हंगामा किया गया।

Etawah News : प्राइवेट बस यात्रियों को दबंग बस चालक व साथियों ने पीटा, 2 दबंग गिरफ्तार

इसी हंगामे के बीच एक कांच का शीशा टूट जाता है, जिसके बाद दूसरी बस के जरिए सभी मजदूरों को इटावा के रास्ते दिल्ली भेजा जाना सुनिश्चित किया जाता है। लेकिन पहले वाली बस का चालक अपने कई अन्य साथियों को लेकर शास्त्री चौराहे पर पहुंचता है। जहां पर बस से उतारकर कई लोगों के साथ मारपीट करता है। जिससे करीब 5 लोग मामूली रूप से घायल हो जाते हैं। इस घटना की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को मिलती है तो बस को ईदगाह पर रोक कर गहनता से जांच की जाती है। उन दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सक्रिय किया जाता है।

बस यात्रियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद खासी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने इस स्थिति को नियंत्रित किया और मारपीट करने वाले दबंगों को पकड़ने को पुलिस बल को सक्रिय किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने 2 दबंगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायल बस यात्रियों का मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराया गया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद बस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

इटावा के एसपी सिटी कपिलदेव सिंह के निर्देश पर दबंग लोगों के खिलाफ पुलिस मुहिम चलाकर के दो लोगों को पकड़ा जाता है, इसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Post navigation

Previous: Etawah News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव
Next: Agra News : स्वेता आनंद बनी शहर की शान, परिवार व शहर का नाम किया रोशन बेबी रानी मौर्य

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.