Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव

जनवाद टाइम्स इटावा 25 June 2023
Etawah News: Suspicious death of married woman, dead body found hanging

Etawah News: Suspicious death of married woman, dead body found hanging

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवाजी पुरम रामलीला रोड में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने विवाहिता को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Etawah News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी पुरम निवासी श्वेता उम्र 36  का विवाह 2007 में राकेश चतुर्वेदी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। श्वेता के  पिता सुभाष चंद्र शुक्ला मूल निवासी ग्राम बासोनी थाना बाह जिला आगरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में नई दिल्ली द्वारिका में निवास कर रहे हैं।

श्वेता की मौत की जानकारी मिलते ही वह प्रातः इटावा अपने पुत्री के घर पहुंचे। जहां पूरी घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी पुत्री का विवाह 2007 में राकेश के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राकेश द्वारा मेरी बेटी के साथ शारीरिक मानसिक प्रताड़ित किया जाता रहा।  कई बार पंचायत भी की गई। शादी के बाद पुत्री ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। बड़ी पुत्री का नाम रिचा तथा छोटी का नाम स्तुति है। छोटी पुत्री ने शाम को मामा अजय शुक्ला को सूचना दी कि मम्मी की पापा द्वारा मारपीट की गई। उन्हें चार दिन से कमरे के अंदर बंद कर रखा है और अब वह बोल भी नहीं रही है। इसके बाद ससुराली जनों द्वारा पुलिस को सूचना दी की बहू ने फांसी लगा ली है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने पैनल के माध्यम से अपनी पुत्री का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया। राकेश को पुलिस ने फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उसका छोटा भाई मनीष और उसकी मां फरार हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News : मोबाइल चलाने से रोका तो 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड
Next: Etawah News : प्राइवेट बस यात्रियों को दबंग बस चालक व साथियों ने पीटा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0027
  • Breaking News

Bihar News : राजापाकर के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026

Latest News

  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Bihar News : राजापाकर के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर दिया गया जोर
  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.