Etawah News : आओ गांव चलें अभियान के तहत इटावा आई.एम.ए ने गोद लिए तीन गांव

Etawah News : Etawah IMA adopted three villages under Aao Gaon Chalen campaign
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: नेशनल आई.एम.ए के कार्यक्रम “आओ गांव चले” के अंतर्गत आई.एम.ए इटावा द्वारा जनपद के सराय ऐशेर, कांधानि तथा आलमपुर हौज गांव को गोद लिया है। इसी के अंतर्गत दिनांक 25 जून 2023 को सराय एसर के पंचायत घर में प्रातः 9:00 से 11:30 बजे तक एक विशाल नि: शुल्क मेडिकल चेक अप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में ब्लड शुगर हिमोग्लोबिन तथा ईसीजी की मुफ्त जांच की जाएगी।

Etawah News : आओ गांव चलें अभियान के तहत इटावा आई.एम.ए ने गोद लिए तीन गांव, नामी विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे नि:शुल्क परामर्श

इस बात की जानकारी देते हुए आई.एम.ए इटावा के सचिव डॉ. डी.के सिंह ने बताया कि दिनांक 25.06.2023 दिन रविवार को “आओ गांव चलें” कार्यक्रम में इटावा आई.एम.ए प्रेसिडेंट डॉ एस सी गुप्ता, सचिव डॉ डीके सिंह, उत्तर प्रदेश आई.एम.ए के प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉक्टर एम.एम पालीवाल, डॉ वीके गुप्ता डॉक्टर, अंकित पालीवाल, डॉ शोभित डॉक्टर, ममता सिंह, डॉ रजनी रावत, डॉ रमाकांत रावत, डॉ संजय कुमार, डॉ रवि रंजन तथा डॉ प्रीति सिन्हा अपनी सेवाएं इस शिविर में देंगे।

Trending News