योग दिवस पर विशेष

IMG_20230621_102507
Share News

योग दिवस पर विशेष

21 जून यानी उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन और “विश्व योग दिवस” 21 जून 2023 को समस्त विश्व नौवां योग दिवस मना रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को योग के प्रति जागरुक कर स्वस्थ बनाना है। वर्ष 2023 का योग दिवस इसलिए अति महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योग जिस भारतीय संस्कृति का एक विशेष हिस्सा रहा है

IMG 20230621 102507उसी भारत राष्ट्र के माननीय प्रधानमंत्री योग दिवस 2023 के शुभ अवसर पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। योग दिवस 2023 की थीम वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग”( One World,One Health) रखी गई है। योग दिवस हमें स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है, आज के आधुनिक जीवन में योग एक जीवन दायक औषधि के समान हैं। योग मात्र एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति नहीं है अपितु प्रयोगों से प्राप्त परिणामों के आधार पर एक ऐसा प्रमाण है जो व्याधि को समूल नष्ट करता है। हम सब का कर्तव्य है कि हम योग मार्ग अपना कर अपने जीवन को व्याधि मुक्त एवं समाधि युक्त करने का प्रयास करें।IMG 20230621 102507

अनुज कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग बीवीएम पीजी कॉलेज बाह आगरा)

Trending News