Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 18 June 2023
Bihar News--शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।परीक्षा नियंत्रक,बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा- 2023 को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रिफिंग की गयी जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह परीक्षा दिनांक 18.06.2023 को एक पाली में 11:00 बजे पूर्वाह्न से 01:15 बजे अपराह्न तक जिला में कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न करायी जायेगी जिसमें कुल 7377 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

Bihar News--शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर एक पर्यवेक्षक , स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जो परीक्षा तिथि को ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक अपने कार्य दायित्व के साथ-साथ विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का यह दायित्व होगा कि प्राप्त निर्देश के आलोक में परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान तैयार कर उसके अनुसार बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे पहले अर्थात 10:30 बजे तक ही परीक्षार्थी को केन्द्र के अन्दर प्रवेश करने देना है,उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी केंद्र पर प्रवेश नही दिया जाय।परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को 8 बजे से प्रवेश करायी जाएगी तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात ही परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाय। बिना फोटो पहचान किये किसी भी परीक्षार्थी को मुख्य प्रवेश द्वारा से अन्दर नहीं जाने दिया जाय। सभी परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँच मुख्य प्रवेश द्वार पर ही कर लिया जाय । सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी परीक्षा प्रारंभ होने के तीन घंटे पूर्व अर्थात परीक्षा केंद्र पर 7:00 बजे तक निश्चित रूप से पहुंचकर विधि व्यवस्था संधारण में लग जाएंगे तथा परीक्षा केंद्र पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाएंगे एवं परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्था को देखकर संतुष्ट हो लेंगे।सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाई गई है। जोनल दंडाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे एवं परीक्षा केंद्र के आसपास के फोटोस्टेट की दुकानों को बंद कराते हुए उस पर कड़ी नजर रखेंगे।

Bihar News--शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी
उनके द्वारा बताया गया केंद्र के अंदर मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ,वाईफाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र के आसपास परीक्षा के दिन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आस पास भीड़ नही लगने दिया जाय एवं यातायात को भी सुचारू रखने का कार्य किया जाय।
परीक्षा के समुचित संचालन, अनुश्रवण एवं नियंत्रण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना टेलीफोन नंबर 06224-260 220 किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा की तिथि को सुबह 7:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिस पर सूचनाएं दी जा सकती हैं।

Bihar News--शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपरसमाहर्ता विनोद कुमार सिंह,जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए,उप समाहर्ता नजारत,सभी वरीय उप समाहर्ता,एसडीपीओ हाजीपुर,वरीय कोषागार पदाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया 9 लोग विद्युत चोरी करते पाए गए मुकदमा दर्ज
Next: Bihar News योग जीवन के वास्तविक सुख व समस्त रोगों से मुक्ति का सबसे सरल और सुलभ साधन:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.