Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News योग जीवन के वास्तविक सुख व समस्त रोगों से मुक्ति का सबसे सरल और सुलभ साधन:गरिमा

जनवाद टाइम्स 18 June 2023
Bihar News Yoga is the real happiness of life and the simplest and most accessible means of freedom from all diseases: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के अवसर पर नगर निगम व पश्चिम चम्पारण योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन संयुक्त के तत्वावधान में ऑफिसर्स काॅलोनी स्थित पार्क में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20230617 WA0163

प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार, एडीजे अशोक कुमार मांझी, नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार, डीपीआरओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगमोहन कुमार एवं अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज श्री कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए अनमोल है।Bihar News योग जीवन के वास्तविक सुख व समस्त रोगों से मुक्ति का सबसे सरल और सुलभ साधन:गरिमा

स्वस्थ रहकर ही हम स्वस्थ एवं सुन्दर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए सबसे सरल एवं सुलभ साधन योग का अभ्यास है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि योग जीवन के वास्तविक सुख एवं समस्त रोगों से मुक्ति का सबसे सरल व सुलभ साधन है। इसके नियमित अभ्यास मात्र से कई क्रॉनिक और नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज से छुटकारा मिलता है तथा शरीर के सभी ऑर्गन स्वस्थ रहते हैं। संचालन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त श्री कुमार ने किया। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक योगासन स्पोर्ट्स के नेशनल जज एवं योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव पवन कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए बताया कि योगासन करने से मस्तिष्क और शरीर के सभी तंत्र के बीच तालमेल बैठता है और सब कुछ नियंत्रित रहता है। विज्ञान के अनुसार, प्रतिदिन योग करना शरीर को डिटॉक्स व रिचार्ज करने का माध्यम है।

Bihar News Yoga is the real happiness of life and the simplest and most accessible means of freedom from all diseases: Garima

मौके पर सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार शशिभूषण व इंदु कुमारी, कोषाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, संयुक्त सचिव पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन कुमार शांडिल्य, अर्पित केशान, आलोका प्रसाद, योग खिलाड़ी रितेश कुमार, अभिषेक कुमार, इमरान कुरैशी सहित नगर निगम टीम, काॅलोनी के अधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News–शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी आई टी आई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-जिलाधिकारी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : अल्ट्राटेक सीमेंट के टेक्निकल मैनेजर द्वारा राजगीर मिस्त्रीयों को उपहार देकर किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.