Etawah News: पुलिस पर महिलाओं से घर में घुसकर अभद्रता करने लगा संगीन आरोप

Etawah News: A serious allegation on the police for indecently assaulting women by entering their houses

Etawah News: A serious allegation on the police for indecently assaulting women by entering their houses

Share News

संवाददाता : मनोज कुमार  

इटावा: जनपद इटावा के ग्राम पूठन सकरौली की महिलाओ ने जिला  कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर एस एस पी से न्याय की गुहार लगाई है।

IMG 20230608 WA0206

सिविल लाइन के अंतर्गत थाना चौकी पूठन सकरौली की रहने वाली पीड़िता सीता देवी पत्नी वर्मा जीत ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया है कि बीते दिवस 7 तारीख को शाम करीब 6 बजे हमारी पुत्र बहुएं सपना व भानमती खाना बना रही थी तभी चौकी इंचार्ज सकरौली अंकित पटेल व विजय कुमार हेड कांस्टेबल प्रार्थिनी के घर में घुस आए और प्रार्थिनी की पुत्रवधू सपना का हाथ पकड़कर बोले इसका पति कहां है पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने मां बहन की गंदी गंदी भद्दी गालियां देते हुए कहा अजय कहां है उसे आज नही छोड़ेंगे और ऐसा करते हुए पीड़िता के घर में रखे नगदी व जेवर तथा पीड़िता के घर पर खड़ा ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल ले गए और धमकी देते हुए बोले तेरे लडको को आपराधिक मुकद्दमे लगा देंगे तुम लोग जेल से बाहर नही आ पाओगे।

IMG 20230608 WA0208

पीड़िता सीता देवी ने बताया कि यह लोग रिश्वत लेकर खनन का कार्य कराते हैं इसी खनन को लेकर के हमारे पुत्र से उनकी कहासुनी हो गई थी हमारे बेटे ने कहा था कि आप लोगों की शिकायत हम उच्चाधिकारियों से करेंगे इसी से नाराज होकर के पुलिस हमारे घर में घुस आए और उन्होंने हमारे घर में आकर के मारपीट कर गाली गलौज की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी और जो उपद्रव तांडव किया है वह अकल्पनीय है हम से पंगा लेने का परिणाम अब तुमको बताएंगे। इसकी शिकायत जब हमने थाना सिविल लाइन पर आकर की तो वहाँ पर हमारी शिकायत कोई भी सुनने को तैयार भी नहीं था।

पीड़िता ने न्याय की गुहार वरिष्ठ पुलिस कप्तान साहब को सुनाने, बताने व दोषी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की गुजारिश की। इस मामले में इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पीड़िता की प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच के आदेश दिए।

Trending News