Etawah News: दो पिकअप आपस में भिड़ी, 2 की हालत नाजुक, कुल 6 घायल

Etawah News: Two pickups collided, condition of 2 critical, total 6 injured
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: इकदिल क्षेत्र के सराय जलाल के पास नेशनल हाइवे 19 के ओवर ब्रिज के नीचे एक पिकअप ने सडक किनारे खड़ी दूसरी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर थाना इकदिल पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Etawah News: दो पिकअप आपस में भिड़ी, 2 की हालत नाजुक, कुल 6 घायल

जानकारी के मुताबिक सुबह बकेवर थाने की सीमा के समीपवर्ती गांव सराय जलाल के पास नेशनल हाइवे 19 के ओवर ब्रिज से सब्जी व्यापारी पिकअप पर कटहल लादते समय पीछे से आम से लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे है। पिकअप की रफ्तार इतनी अधिक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची थाना इकदिल पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2 पिकअप की टक्कर हुई है। जिसमें  लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Trending News