Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-01 एवं पार्ट-02, जल-जीवन-हरियाली अभियान बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। इसके क्रियान्वयन में संबंधित अधिकारी तत्परता दिखायें। क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियां, शौचालय निर्माण, बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर घर नल का जल योजना के तहत जिन स्थलों पर किन्ही कारणों से ननफंक्शनल योजनाओं को तुरंत ठीक कराते हुए फंक्शनल कराया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत लाभुकों को हर हाल में पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। घर तक पक्की गली-नालियां योजना अंतर्गत अपूर्ण योजनाओं को त्व्रित गति से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। प्राक्कलन के अनुरूप गुणवतापूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन होना चाहिए। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच करायी जायेगी और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

हर खेत तक सिंचाई योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों को लाभान्वित किया जाय। बेहतर तरीके से योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय ताकि यह एक मॉडल के रूप में सामने आए।Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी

जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 439 सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा-तालाबों, पोखरों, आहरों, पईनों को चिन्हित करते हुए अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है। 1080 तालाबों, पोखरों, आहरों एवं पईनों का जीर्णोद्धार कराया गया है। 1032 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्वार सहित 1778 सार्वजनिक कुओं, चापाकलों, नलकूपों के किनारे सोख्ता रिचार्ज, अन्य जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों के चेक डैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं के निर्माण के तहत 85 कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है। नये जल स्रोतों का सृजन एवं अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले 532 क्षेत्रों में जल ले जाया गया है।

364 भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण के तहत कार्य किए जा रहे हैं। वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य नयी तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत हेतु भी कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना करना बेमानी है। जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए यह कारगर साबित हो रहा है। जल-जीवन-हरियाली के तहत जिले को मिले लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाय।Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीन प्रणव, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप के अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा
Next: Bihar News–विद्दालय संबंधी कागजात जांच मे बरांटी ओपी के एएसआई अमरनाथ ठाकुर ने एकतरफा जांच किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.