लॉकडाउन के चलते 10 मई को होने वाली UPSEE प्रवेश परीक्षा स्थगित, क्लैट परीक्षा की भी आवेदन तिथि बढ़ी

IMG_20200409_152146
Share News

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : कोरोना संक्रमण के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन तो चल ही रहा है और जैसे हालात हैं उन्हें देखते हुए इसके बढ़ने की भी संभावनाएं बनती दिख रही हैं। इसीलिए तमाम प्रतियोगी परीक्षाएं, प्रवेश परिक्षाएं जो इस दौरान होनी थीं, उन्हें फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। नई तारीखें भी आगे की स्थिति को देखते हुए ही जारी की जाएंगी।

 

IMG 20200409 152146

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों मे दाखिले के लिए होने वाली यूपीएसईई (यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा) को स्थगित कर दिया गया है। यह 10 मई को प्रस्तावित थी। कानपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। अभी तक सभी शहरों में लॉकडाउन की स्थिति आगे क्या रहेगी, बहुत साफ नजर नहीं आ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए इंट्रेंस स्थगित किया है। जल्द दूसरी तिथि घोषित होगी।

क्लैट परीक्षा आवेदन तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाई

IMG 20200409 WA0048

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट-2020) में ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। परीक्षा की तारीख भी 10 मई की जगह 24 मई को होगी।

 

You may have missed