Agra News : मैक्स गाड़ी ने बाह आगरा स्टेट हाइवे पर बच्चे को मारी टक्कर

IMG_20200409_130514
Share News

 

संवाददाता कुलदीप :  क़स्बा बाह क्षेत्र के बड़ागाँव के समीप बाह आगरा स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार दुग्ध वाहन मैक्स ने नई बस्ती अशोक नगर निवासी मजदूर अरविंद कुमार के 4 वर्षीय पुत्र शिवेंद्र कुमार को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। बता दें कि देश में इस समय लॉक डाउन चल रहा है,  जिसके कारण लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट चल रहा है। लोगों के सारे काम धंधे बंद हैं इस कारण लोग फसलों की कटाई ,मड़ाई का कार्य कर अपनी रोजी रोटी की जुगाड़ कर रहे हैं। नई बस्ती निवासी अरविंद कुमार भी बड़ागाँव में अपने बच्चों सहित गेंहू की कटाई करने गया था। अरविन्द के दोनों पुत्र भी वहीं थे ,प्यास लगने पर अरविंद कुमार का छोटा पुत्र शिवेंद्र कुमार अपने भाई के साथ पानी लेने जा रहा था। सड़क पार करते समय शिवेंद्र को जैतपुर की ओर से आते हुए तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20200409 130514

आनन फानन में परिजन उसे लेकर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मैक्स चालक को हिरासत में ले लिया।

 

You may have missed