Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सेंट मैरी कालेज में तैनात शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 4 June 2023
Etawah News: Case filed against teacher posted in St. Mary's College

Etawah News: Case filed against teacher posted in St. Mary's College

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जनपद के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम कॉलेज के शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमे परिजनों ने शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर सिविल लाइन थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि अब शिकायतकर्ता मीडिया के सामने अपने द्वारा पूर्व में की शिकायत से बचता नजर आ रहा है।

Etawah News: सेंट मैरी कालेज में तैनात शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 माह पूर्व पिटाई में छात्र का फटा था कान का पर्दा

जानकारी के मुताबिक मार्च माह में शहर के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम सेंट मैरी इंटर कालेज में पीटीआई शिक्षक अरुण कुमार पर शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले रोहित सिंह ने अपने 17 वर्षीय भतीजे के साथ मारपीट करने पर उसके एक कान का पर्दा फट जाने का आरोप लगाया था। इसमें कहा गया है कि 23 मार्च को क्लास में पढ़ रहे भतीजे को नामजद शिक्षक ने इस कदर पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। इलाज जारी रहने के बावजूद उसे आराम नहीं मिला है।

मामले की शिकायत जिलाधिकारी अवनीश राय को दी गई थी। जिसके क्रम में डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए थे। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक और सदर तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। एएसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि सेंट मैरी इंटर कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार द्वारा छात्र की पिटाई की शिकायत उसके चाचा की ओर से जिलाधिकारी को मार्च महीने में दर्ज कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक और नायब तहसीलदार स्तर पर कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।

Post navigation

Previous: कलवारी ग्राम पंचायत में खुला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र
Next: Etawah News: करो या मरो की नीति पर न्याय पाने को विवश जनपद के शिक्षक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.