Agra News : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा जरूरत मंदो को वितरित की गयी खाद्यान्न सामग्री

IMG_20200408_233739
Share News

 

संवाददाता सुशील चंद्र :  क़स्बा बाह के जैतपुर क्षेत्र में आज जैन समाज के लोगों द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के गरीब, असहाय,बिधवाओं और श्रमिकों को आटा, चावल,दाल, नमक,तेल,सब्जियां आदि सामग्री वितरित की गई।क्षेत्र के ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया जिनके पास इस विपदा की घड़ी में रोजी रोटी का संकट था।चिन्हित करने के उपरांत राहत सामग्री उनके घरों तक पहुँचाई गयी। सकल जैन

IMG 20200408 233808

समाज द्वारा जन्म कल्याणक के अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि वे इस आपदा की अवधि में क्षेत्र के 100 जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे।जैन समाज द्वारा लोगों से यह अपील भी की गई कि अगर किसी व्यक्ति को उसके आस-पास कोई ऐसा परिवार दिखता है जिसके पास खाने पीने का संकट है तो वह जैन समाज को अवगत कराएं जिससे जैन समाज उस जरूरत मंद की सहायता कर सके।सहयोग करने के लिए जैतपुर जैन मंदिर कमेटी,जागृति महिला मंडल जैतपुर,पारस नाथ युवा समिति,चंदन वाला ग्रुप,नेमिनाथ युवा समिति, आध्यात्मिक ग्रुप आगे आये हैं।ज्ञात हो कि देश इस समय महामारी की चपेट में है और लोगों के पास इस समय रोजी रोटी का संकट है।ऐसे समय में क़स्बा के कई सामाजिक संगठन मेक ए डिफरेंट सोसायटी, एंग्री यूथ एन जी ओ,सारथी ग्रुप,नव अक्षय पात्र आदि जरूरत मंदो की लॉक डाउन के पहले दिन से ही मदद कर रहे हैं और इसी कड़ी में जैतपुर के जैन समाज ने भी असहायों और जरूरत मंदो की मदद करने का वीणा उठाया है।

You may have missed