Etawah News : उज्जवला गैस सिलेंडर लाभार्थी नहीं दे रहे हैं , सोशल डिस्टेंस की सतर्कता ध्यान

IMG_20200408_202149
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा इण्डियन गैस एजेंसी पर मिलने वाले उज्जवला योजना के तहत सिलेंडरो को लेने के लिए सोशल डिस्टेंशन को भूल गए हैं। यहां पर लोग सिर्फ जल्द से जल्द सिलेंडर पाना चाहते हैं। जिले के मोहल्ला सिद्वार्थपुरी मे स्थित इण्डियन गैस एजेंसी पर उज्जवला योजना के पात्रों को शासन द्वारा घोषित निशुल्क सिलैंडर वितरित किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने गैस सिलेंडर वितरण के समय सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराए जाने व उपभोक्ताओं के हाथ धुलाए जाने के निर्देश थे।

IMG 20200408 202149

जिले में इन निर्देशों का पालन कहीं होते नहीं दिखाई दे रहा है। जब तक मौके पर पुलिस रहती है लोग लाइन में एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े होते हैं और पुलिस के जाने के बाद लोग फिर से सिमट कर खड़े हो जाते हैं। एजेंसी संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सिलेंडरों का वितरण किया जाए। ग्राहकों को सिलेंडर लेते समय पूरे पैसे देने होंगे और इसके बाद सब्सिडी का पैसा उपभोक्ता के खाते में जाएगा।
संवाद दाता- मनोज कुमार

You may have missed