Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने ईट से कुचलकर की पिता की हत्या

जनवाद टाइम्स 22 May 2023
Bihar News घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने ईट से कुचलकर की पिता की हत्या
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी वार्ड 09 कुम्हार टोला में घरेलू विवाद में शनिवार की रात पुत्र ने पिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी है। पिता घर से सटे दालान में अकेले सोए थे। रात में पुत्र ने ईट से सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दिया और फरार हो गया। मृतक की पहचान गोपलापुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी वार्ड 09 कुम्हारटोला निवासी रामा पंड़ित (55) के रूप में की गई है। रामा खेतीबारी व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है की ।

Bihar News घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने ईट से कुचलकर की पिता की हत्यामामले में पुलिस हत्यारोपित पुत्र की पत्नी व ससुर कुमारबाग ओपी क्षेत्र के भंगहा निवासी तुलसी पंड़ित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी कलावती देवी ने इकलौते पुत्र राजन पंड़ित व उसके ससुर तुलसी पंड़ित पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने बताया कि रामा पंड़ित के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। राजन पिछले कुछ माह से अपनी पत्नी व एक वर्षीय पुत्र के साथ अपने ससुराल भंगहा में रह रहा था। विगत 15 मई को उसकी बहन की शादी थी। लेकिन वह शादी में नहीं आया। शादी के अगले दिन अकेले घर आया। तीन-चार दिन से अपने घर पर ही रह रहा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर में सो गए। रामा पंड़ित घर से सटे दालान में सोने चले गए। सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी उन्हें जगाने गई तो देखी की ईट से सिर व चेहरा कुचल कर हत्या कर दी गई है। पुत्र राजन पडित घर से फरार है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। मृतक के दरवाजे पर अभी भी शादी के लिए बनाए गए पंडाल लगे हैं।

Bihar News घरेलू विवाद में कलयुगी पुत्र ने ईट से कुचलकर की पिता की हत्याइस बावत थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मृतक के ससुर व पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post navigation

Previous: Bihar News अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार
Next: Bihar News बिहार के गांव में जमीनी हकीकत जानने के लिए जीरो ग्राउंड में पहुंचे वाल्मीकि नगर थाढी गांव पहुंचे राज्पाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.