Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Aligarh News: बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, एक बराती की मौत और पांच हुए घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 16 May 2023
Aligarh News: The car returning from the procession collided with the tree, one procession died and five were injured

Aligarh News: The car returning from the procession collided with the tree, one procession died and five were injured

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

अलीगढ़: जिले के गंगीरी में रविवार की रात एटा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे बरातियों की कार थाना क्षेत्र के गांव बिलौना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि पांच बराती घायल हुए हैं। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

गांव जरैठ निवासी शिवकुमार के बेटे की बरात अमृतपुर थाना मिरहची जिला एटा गई थी। रात में शिवकुमार के रिश्तेदार 30 वर्षीय आदेश कुमार पुत्र कुंवरपाल, विनय यादव पुत्र सत्यवीर सिंह, अजय पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कारनपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज, पवन कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी पटेल नगर, कार चालक संतोष सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम नगला ब्राह्मण और अभिषेक पुत्र मुनेश कुमार निवासी रतरोई थाना गंगीरी शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे गांव बिलौना के पास उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार में मौजूद सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान आदेश पुत्र कुमरपाल सिंह निवासी गांव करनपुर थाना पटियाली जिला कासगंज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित 17 मेयर और अध्यक्षों की लगेगी पाठशाला, प्रधानमंत्री मोदी को भी बुलाने की तैयारी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : नदी में स्नान करते समय दो सगे भाई डूबे बड़े भाई का शव मिला,छोटे भाई की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.