Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनता वोट की चोट से पंचर साइकिल का टायर ट्यूब भी खोलने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2023
Etawah News: Ready to open punctured cycle tire tube due to injury of public vote: Keshav Prasad Maurya
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन मई को इटावा पहुचें जंहा शहर के जेपी गार्डन में सभा को संबोधित किया और इटावा नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में वोटों की अपील की।

Etawah News: जनता वोट की चोट से पंचर साइकिल का टायर ट्यूब भी खोलने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

हेलीपैड पर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत व अभिवादन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा में भारी हुजूम उमड़ा व भारी भरकम जनसैलाब ने जनसभा को ओर अधिक सफल बनाया।

Etawah News: जनता वोट की चोट से पंचर साइकिल का टायर ट्यूब भी खोलने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

इटावा नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हल्ला बोला जिसमे उन्होंने कहा की साइकिल पहले से पंचर थी अब उसका टायर ट्यूब भी खोलने को जनता तैयार है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को भरोसा दिलाया कि कोई भी गुंडा बदमाश बूथ कैप्चरिंग नही कर पायेगा भयमुक्त वातावरण में सभी वोटर मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया यह कह रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी को रोक दिया है। जबकी यह इन दोनों पार्टियों की आपसी मिलीभगत चल रही है और अब जनता किसी भी भ्रम में आने वाली नहीं है। 2019 में बुआ भतीजे ने मिलकर चुनाव लड़े थे उसके बाद भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इस बार भी निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराएगी। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी इटावा अपराध और गुंडागर्दी का गढ़ हुआ करता था। एक परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोई मतदान नहीं कर सकता था लेकिन अब ऐसी बात नहीं है।

Etawah News: जनता वोट की चोट से पंचर साइकिल का टायर ट्यूब भी खोलने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने इटावा की जनता से अपील की कि 11 मई को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर बटन दबाकर बीजेपी प्रत्याशी कुसुम दुबे को समर्थन दे देना, इटावा में हर तरफ विकास दिखाई देगा ये मेरा वादा है।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के0पी0 इण्टर कालेज ग्राउण्ड पहुंचकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी की स्थिति व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Prayagraj News :नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज युवा उत्सव का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.