Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, मचा हड़कंप, मोहल्ला छोड़ भागे महिलाएं और बच्चे, बा-मशक्कत पाया काबू

जनवाद टाइम्स इटावा 27 April 2023
Etawah News: Ammonia gas leak in cold storage, created a stir, women and children ran away from the locality, found control

Etawah News: Ammonia gas leak in cold storage, created a stir, women and children ran away from the locality, found control

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : शहर के पक्का बाग क्षेत्र के अंतर्गत गुरु नानक आलू कोल्ड स्टोर में जमा आलू को ठंडा करने के लिए जब कोल्ड के भीतर गैस छोड़ी गई तो लीकेज के चलते अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। रिसाव इतना बढ़ गया कि आसपास के मोहल्लों में लोगों को सांस लेने की दिक्कत और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई।

Etawah News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, मचा हड़कंप, मोहल्ला छोड़ भागे महिलाएं और बच्चे, बा-मशक्कत  पाया काबू

स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस पहुंची और गैस रिसाव पर काबू पाया। वातावरण में गैस पर नियंत्रण के लिए दमकल की गाड़ियों ने हवा में पानी की बौछार शुरू कर दी।

Etawah News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, मचा हड़कंप, मोहल्ला छोड़ भागे महिलाएं और बच्चे, बा-मशक्कत  पाया काबू

आसपास गाड़ियों ने बरसात शुरु कर दी, जिससे मोहल्ले वासियों को कुछ राहत महसूस हुई। दमकल के द्वारा लगातार इस प्रक्रिया को करते हुए लगभग चार घंटे का समय लगा। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी और एसपी सिटी ने कोल्ड स्टोर के तकनीकी इंजीनियर से बात की तो पता चला कि बाल्व ढीला होने से गैस रिसाव शुरू हो गया था, जिस कारण यह स्थिति बनी थी।

Etawah News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, मचा हड़कंप, मोहल्ला छोड़ भागे महिलाएं और बच्चे, बा-मशक्कत  पाया काबू

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गुरुनानक कोल्ड स्टोर से सूचना मिली कि यहां अमोनिया गैस रिसाव हुआ है, पुलिस बल आया है, इससे संबंधित तकनीकी अधिकारी मौजूद है। यहां बाल्व ढीला होने के कारण लीकेज हुआ है। गैस का प्रभाव अधिक है, इसके लिए फायर टेंडर ने छिड़काव कर दिया है। इसकी जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां मोहल्ले वालों ने बताया था सांस लेने की दिक्कत उल्टियां की शिकायत हुई थी, उसकी हम लोग जांच करवा रहे हैं। इसके प्रभाव को कम किया जाए।

Post navigation

Previous: Etawah News: जिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता पर डिप्टी सीएम ने दिए जाँच के आदेश
Next: Bihar News–हाजीपुर 27 अप्रैल 2023, भाकपा माले से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा,का प्रदर्शन हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.