Etawah News: जिले की बेटी अनामिका ने पाया प्रदेश मेरिट में दूसरा स्थान, शिवा यादव को मिला प्रदेश में चौथा स्थान

Etawah News: District's promising daughter Anamika got second place in state merit, Shiva Yadav got fourth place in the state

Etawah News: District's promising daughter Anamika got second place in state merit, Shiva Yadav got fourth place in the state

Share News

संवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जिले का नाम रोशन करते हुए अनामिका यादव ने 500 में से 486 नंबर पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि उनकी ही साथ पढ़ने वाली शिवा यादव ने 500 में से 484 अंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है, सुघर सिंह कोलेज जसवंत नगर से पढ़ाई करने वाली अनामिका को 97.20 प्रतिशत मिले हैं, जबकि शिवा यादव को 96.80 प्रतिशत मिले है, अनामिका ने NDA में जाकर देश सेवा करना ही अपना सपना बताया तो शिवा यादव ने UPPCS में अपना करियर बनाने का सपना बताया, जसवंतनगर में अनामिका और शिवा यादव के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।

PicsArt 04 25 06.15.57

इंटर की परीक्षा में दूसरे नंबर पर रही अनामिका ने बताया कि “मुझे बहुत खुशी हो रही है। इतना ज्यादा मेहनत किया था, बस उसी का फल है। मैंने इंटर में अच्छे नंबर पाने क लिए 6 से 7 घंटे तक की पढ़ाई की है। इतना ज्यादा पढ़ती रहती थी। ये पता था कि परसेंट अच्छा आएगा, अब तो टॉप कर गए तो अच्छा लग रहा है।” उन्होंने कहा, “मैंने कोचिंग किया, स्कूल में पढ़ाई करती थी। घर पर आकर पढ़ती थी। इसमें मेरे मता-पिता का काफी सहयोग रहा। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। इस वजह से इस मुकाम पर आई हूं। पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देना चाहती हूं।”

Trending News