Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मोतिहारी कथित जहरीली शराब कांड का डीआईजी ने लिया जायजा, स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर 

जनवाद टाइम्स 18 April 2023
Bihar News मोतिहारी कथित जहरीली शराब कांड का डीआईजी ने लिया जायजा, स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मोतिहारी जिले में जहरीली शराब त्रासदी में अब तक 26 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इस बीच इस मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ एवं विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है और पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। हालांकि, सरकार इस मामले को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। राज्य सरकार के तरफ से इस मामले में अबतक 16 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब तस्करी से जुड़े 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News मोतिहारी कथित जहरीली शराब कांड का डीआईजी ने लिया जायजा, स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर 
दरअसल, मोतिहारी में संदिग्ध जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। हालांकि, जिला पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, कम से कम 22 लोगों का सदर अस्पताल और जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है। बयान में कहा गया है कि चार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला पुलिस ने इस त्रासदी को लेकर अब तक पांच मामले दर्ज किए हैं और मामले में आगे की जांच चल रही है। इस संबंध में शराब के अवैध कारोबार में शामिल 60 लोगों सहित कुल 83 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। वही चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक जयंत कांत पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं और पुलिस पदाधिकारियों को लगातार सख्त निर्देश दे रहे हैं चंपारण रेंज के डीआईजी रविवार को हरसिद्धि थाना के कई गांव का दौड़ाकर स्थिति का जायजा लिया और मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा को कई दिशा निर्देश दिए।

Bihar News मोतिहारी कथित जहरीली शराब कांड का डीआईजी ने लिया जायजा, स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर 
वहीं, इस मामले में मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब कांड मामले में 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, पहाड़पुर और रघुनाथपुर ओपी के अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है। इसके आलावा 11पुलिसकर्मीयो को निलंबित किया जा चुका है। इसके साथ आज सुगौली थाना के गिद्धा गांव सुनील पासवान की मौत हो गई है। वहीं, हरसिद्धि के धवही गांव के मुन्नी पटेल, वीरेंद्र मांझी और गोबराहा के अजय सिंह कुशवाहा की भी मौत हो गई है। वीरेंद्र मांझी की पत्नी की हालत नाजुक है। ये लोग सदर अस्पताल में भर्ती है।
बता दें कि, मौत के शिकार हुए लोगों में तुरकौलिया के 6, हरसिद्धि के 2, सुगौली और पहाड़पुर के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। जबकि चार और पहाड़पुर में दो लोगों की मौत हुई थी। इस बीच, सुगौली में भी शुक्रवार को दो और गुरुवार को दो लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। इस तरह, तीन दिनों में 26लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग बीमार बताए जा हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Post navigation

Previous: Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी
Next: Bihar News नगर निगम से आवंटित सैरातों में निर्धारित दर से दोगुना तक वसूली की आ रही शिकायतों पर कसेगा प्रशासनिक शिकंजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.