Etawah News : हाइवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा

IMG_20200406_000958
Share News

दिलीप कुमार : इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी हाइवे पर इटावा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

IMG 20200406 000958

महेवा कस्बा के गांव करपिया के रहने वाले श्याम बाबू के 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश उर्फ कल्लू रविवार को इटावा में रहने वाली अपनी बहिन के घर जाने के लिए सुबह घर से निकलकर हाइवे पर पहुंचा था। वह हाइवे पर खडे़ होकर जब वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी हाइवे पर से गुजरने वाले लोगों ने थाना पुलिस को दी। जिसके बाद महेवा चौकी पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकरी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। अखिलेश की मौत की खबर परिवारीजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

 

You may have missed