Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: रात में नाच देखने गए युवक की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2023
Bihar News: Murder of a young man who went to watch dance at night, after the postmortem, angry villagers jammed the highway

Bihar News: Murder of a young man who went to watch dance at night, after the postmortem, angry villagers jammed the highway

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया: सिरिसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात एक युवक की हत्या नाच देखकर आने के दौरान भेली टोला, गरभुआ के समीप कर दिया गया। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को लगभग 3 घंटे तक युवक की लाश के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने बेतिया लौरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया और यातायात अवरूद्ध कर दिया।

Bihar News: Murder of a young man who went to watch dance at night, after the postmortem, angry villagers jammed the highway

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिनवलिया गांव, वार्ड नंबर 03 के हरेन्द्र राम का बेटा साजन कुमार उम्र करीब 25 वर्ष को बुधवार के रात बगल के गांव भेली टोला, गरभुआ में नाच देखने का फोन आया। जिसपर वो रात 10 बजे नाच देखने चला गया। उसके पश्चात रात के 12 बजे एक अज्ञात नम्बर से मृतक के भाई कृष्णा के पास फोन आया कि उसका भाई घायल सड़क पर गिरा हुआ है। तब गांव के लोग और परिजन बताए हुए जगह पर गए तो साजन कुमार लहुलुहान पड़ा हुआ था। घर से निकलते हुए सिरिसिया ओपी की गश्ती गाड़ी ने इतनी रात को जाने का कारण परिजनों से पूछा तो उन्होनें फोन से आई सूचना को बताया। जिसके पश्चात पुलिस भी घटनास्थल पर परिजनों के साथ पहुंच गई।

साजन कुमार लहुलुहान और मृत अवस्था में मौका ए वारदात पर पाया गया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। वहीं जब पोस्टमार्टम होने के बाद साजन कुमार का शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा तथा शव को बेतिया लौरिया मुख्य मार्ग में जिनवलिया चौक पर रखकर सड़क को जाम कर यातायात रोक दिया। करीब 3 घंटा तक सड़क जाम रहा और दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। वहीं कुछ गाड़ियों व मोटरसाइकिलों ने अपना रास्ता बदल कर इधर उधर से निकलते देखें गए।

मृतक के भाई कृष्णा ने उक्त बातों को बताते हुए यह भी बताया कि साजन कुमार का मोबाइल घटनास्थल से गायब था और संभवतः उसकी हत्या करने वाले ही साक्ष्य मिटाने के लिए लेकर भाग गए हैं। जिस अज्ञात नम्बर से फोन आया था उसका नम्बर की जांच होने से भी मामले का खुलासा किया जा सकता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को अविलम्ब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी मार्ग अवरूद्ध रहेगा। हालांकि ग्रामीण बेतिया एसपी को भी बुलाने की मांग करते रहें। घटना और सड़क जाम की सूचना पर योगापट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा, शनिचरी ओपी प्रभारी मनोज कुमार और सिरिसिया ओपी प्रभारी विकास तिवारी अपने दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और वहीं मृतक के पिता हरेन्द्र राम के फर्दवयान को दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही करने में जुट गए। हालांकि फर्दवयान के बाद भी सड़क जाम हटाने को लेकर काफी मशक्कत पुलिस को और कुछ स्थानीय लोगों को करनी पड़ी। पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका।

आपको बता दें कि बेतिया के निवर्तमान एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा का स्थानांतरण सहरसा हो चुका है और सुपौल के निवर्तमान एसपी डी. अमरकेश का बेतिया स्थानांतरण हुआ है। ऐसे में उनके बेतिया आने के साथ ही अज्ञात अपराधियों द्वारा की गरी हत्या की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती हो सकती है। बताते चलें कि बेतिया में ऐसे कई हत्याकांड अभी लम्बित है जिसका उद्भेदन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में नवागत एसपी के लिए हत्याओं का उद्भेदन एक बड़ी चुनौती होगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: ग्राम पंचायतों के मुखिया से मिलकर जिलाधिकारी ने किया प्रत्यक्ष संवाद।
Next: Ambedkarnagar News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.