Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News : घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2023
Azamgarh News: Miscreants shot a young man walking outside the house, died during treatment in trauma center

Azamgarh News: Miscreants shot a young man walking outside the house, died during treatment in trauma center

Share News
       

संवाददाता : नूर मोहम्मद

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के खरात गांव में सोमवार की सुबह घर के बाहर टहल रहे युवक को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस दुस्साहसिक घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

https://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-11-at-10.49.35-AM.mp4

बरदह थाना क्षेत्र के खरात गांव निवासी आनंद कुमार राय उर्फ हैप्पी राय (23) पुत्र राजेश कुमार राय रोज की भांति सोमवार सुबह घर के पास सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाशों ने आनंद को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही आनन्द घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनंद को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आनन्द को उचित इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य,एसपी सिटी शैलेंद्र लाल,क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी,थानाध्यक्ष विकास चंद पांडे, डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है इस संबंध पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया घटना की पूरी जांच की जा रही है जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी अभी पीड़ित परिवार की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं मिली है सुरक्षा के दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वही इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है मृतक के घर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आला अधिकारीयों ने नगरीय निकाय सामान्य चुनाव के लिए बनाये गये नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Etawah News: निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलाह फैक्ट्री का किया खुलासा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.