Prayagraj News: DM held a meeting with the nodal/in-charge officers regarding the preparations for the urban body elections
रिपोर्ट विजय कुमार
प्रयागराज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सम्बंध में नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों को अपने कार्यों से सम्बंधित तैयारियां को समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मतदान केन्द्रों पर शौचालय, प्रकाश, पानी सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने मतदान कार्मिंकों का ठीक ढंग प्रशिक्षण कराये जाने के साथ-साथ कम्यूनिकेशन प्लान को भी व्यवस्थित ढंग से बनाये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में कार्मिंक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथां, आदर्श आचार संहिता अनुपालन, शांति व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा, टेण्टेज, बैरिकेंटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है।
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन
बैठक में जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन के सम्बंध में निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधायें सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी आरओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गम्भीरता पूर्वक अध्ययन करने एवं उसके अनुसार निर्वाचन सम्बंधी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, एडीएम आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।