Agra News: थाने में बिगड़ी युवक की हालत
Police sweat after vomiting blood
ब्यूरो संवाददाता
आगरा/बाह: रविवार दोपहर पूछताछ के लिए लाए गए फिरोजाबाद क्षेत्र के न्यू अंबेडकर नगर निवासी युवक वीरेन्द्र की बाह थाने में हालत बिगड गई। सीने में दर्द उठने के साथ ही वीरेन्द्र को खून की उल्टियां होने लगी। युवक को अचानक उल्टियां होने से थाने में हडकंप मच गया। आनन फानन में वीरेन्द्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक हाइड्रा चोरी के एक मामले में प्रकाश में आए युवक को गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रिश्तेदार वीरेन्द्र को पूछताछ के लिए उठाया था। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि वीरेन्द्र को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। घबराहट होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।