Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा

जनवाद टाइम्स 31 March 2023
Bihar News जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा 03-सारण स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2023 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया।IMG 20230331 WA0094

इस दौरान बेतिया, लौरिया आदि प्रखंड/अंचल मुख्यालयों में अवस्थित बूथों का निरीक्षण किया गया तथा निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने हेतु निदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू मतदान आदि के संदर्भ में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्बर, मतदान कर्मियों से जानकारी प्राप्त की गयी।IMG 20230331 WA0095

इसके साथ ही जिलास्तर पर संचालित कंट्रोल रूम का भी जायजा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया। प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय सभी अद्यतन प्रतिवेदन बिहार निर्वाचन आयोग को समर्पित करते रहने हेतु निर्देशित किया गया।

कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। साथ ही पोलिंग पार्टी के समक्ष उत्पन्न परेशानियों को दूर किया जा रहा है।Bihar News जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमारएसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: चोरों ने रात के सन्नाटे में किये घर से नगदी व जेबरात किये पार
Next: Bihar News शहादत दिवस पर याद किए गए जेएनयू छात्र संघ के पुर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.