Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चोरों ने रात के सन्नाटे में किये घर से नगदी व जेबरात किये पार

जनवाद टाइम्स 31 March 2023
Etawah News: चोरों ने रात के सन्नाटे में किये घर से नगदी व जेबरात किये पार
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/भरथना: क्षेत्र कोतवाली कस्बा के मोती मन्दिर रेलवे लाइन किनारे मोहल्ला सोहम नगर में एक घर में घुसकर लगभग छह लाख के गहने व नगदी पार कर ले गए। घर वाले रात को गहरी नींद सोते रहे और बदमाश अपना काम करके चले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।

Etawah News: चोरों ने रात के सन्नाटे में किये घर से नगदी व जेबरात किये पार
सोहम नगर मोहल्ले में उमादेवी यादव अपने भतीजे प्रेम किशोर यादव और बहू शबनम के साथ रहती हैं। गुरुवार को वह दवाई लेने आगरा गई थीं। घर में भतीजा, उसकी पत्नी और बच्चे थे। रात 12 बजे आंधी के चलते बिजली चली गई, इस पर मच्छरों से बचने को पूरा परिवार कमरों में ताले बंद करके छत पर सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह जागकर नीचे आने पर कमरों के ताले टूटे देखे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में रखे बक्शा और अलमारी के भी ताले टूटे थे। गहने व नगदी भी गायब थी।

Etawah News: चोरों ने रात के सन्नाटे में किये घर से नगदी व जेबरात किये पार
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की जानकारी पर उमादेवी भी पहुंची। उन्होंने बताया बदमाशों ने पांच लाख के गहने और 70 हजार नगद रुपये पार किये हैं। उधर पुलिस को छानबीन में पता चला कि बदमाश घर के पीछे के हिस्से से छत पर चढ़े थे और नीचे जाकर माल उड़ाया।

Post navigation

Previous: Etawah News: नवरात्र की दसवीं पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भंडारा वितरण किया
Next: Bihar News जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.