Bihar. News नगर निगम बोर्ड की मैराथन बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 433 करोड़ का बजट पारित:गरिमा

Bihar. News नगर निगम बोर्ड की मैराथन बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 433 करोड़ का बजट पारित:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के सभागार में शनिवार की शाम संपन्न निगम बोर्ड की विशेष मैराथन बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए कुल करीब 433 करोड़ के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।IMG 20230325 WA0091

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कतिपय मुद्दों पर बजट विशेषज्ञों की राय की प्रक्रिया अब भी जारी है।किसी भी स्तर से प्राप्त उपयोगी सुझाव या सुधार के आधार पर फाइनल बजट के अंतिम आकार और ड्राफ्ट में जरूरी बदलाव को भी नगर निगम बोर्ड ने सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी है। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत करते हुए नगर आयुक्त सह सहायक समाहर्ता शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि बजट को संधारित करने में नगर निगम क्षेत्र के चतुर्दिक विकास को ध्यान में रख कर अनेक नए आयाम दिए गए हैं। इधर शनिवार शाम तक चली नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में दर्जनाधिक पार्षदगण के अनेक सवाल और आसंकाओं का समाधान करने का कार्य महापौर गरिमा देवी सिकारिया के अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वय सुश्री शिवाक्षी दीक्षित और शंभू कुमार ने सदस्यों की जिज्ञासा को शांत करने के साथ सभी के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया।Bihar. News नगर निगम बोर्ड की मैराथन बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 433 करोड़ का बजट पारित:गरिमा

बैठक के अंत में नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया दोनों नगर आयुक्त के अतिरिक्त उपमेयर सहित पार्षदगण, सिटी मैनेजर अरविन्द कुमार व रवि अमरनाथ के अतिरिक्त प्रधान सहायक रमन कुमार और उनके सभी सहयोगी कर्मियों के अथक परिश्रम की सराहना की और धन्यवाद दिया।

Trending News