Bihar. News बिहार BJP में बड़ा बदलाव , सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar. News बिहार BJP में बड़ा बदलाव , सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है।

Bihar. News बिहार BJP में बड़ा बदलाव , सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि, बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Bihar. News बिहार BJP में बड़ा बदलाव , सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

मालूम हो कि, अगुस्त महीने में बिहार में सत्ता से हटने के बाद बीजेपी की दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी आम चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और सांगठनिक स्तर पर बड़े बदलाव करने पर सहमति बनी। इसमें नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी शामिल था। हालांकि, उस समय इसका ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन, अब आज इसका आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है।

You may have missed